October 28, 2026 9:39 am

चौक से बद्रीधाम के लिए भागवत लिए दल हुआ रवाना

लखनऊ। राजधानी के चौक से उत्तराखंड बद्रीधाम के लिए भागवत लिए दल को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।सोमवार को राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया की श्रीमद् भगवत भक्त सेवा समिति के तत्वाधान में बद्रीनाथ धाम उत्तराखंड के भागवत लिए दल रवाना किया गया।उन्होंने बताया कि निरंतर सनातन धर्मयात्रा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी बद्रीनाथ धाम में कथा का आयोजन किया जा रहा है।

आचार्य प्रहलाद कृष्ण शास्त्री वृंदावन धाम मथुरा के द्वारा कथा प्रारंभ होगी। वहीं समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि यात्रा मे एक सौ पचास लोग सम्मिलित है। रवानगी के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा,पार्षद अनुराग मिश्रा, साकेत शर्मा, गौरव शुक्ला, संजय त्रिवेदी,अवनीश दीक्षित, राजेन्द्र सिंह,ओम दीक्षित,गोविंद शर्मा, अजय एडवोकेट, विष्णु कश्यप, राजेन्द्र बाजपेई, विनय शुक्ला, आदित्य शुक्ला, ब्रजेश मिश्रा समेत उपस्थित रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!