October 28, 2026 9:38 am

देश में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाकर मीडिया को वास्तविक आजादी प्रदान की जाय

लखनऊ। देश के सभी प्रांतों में पत्रकारों को एक समान सुविधाएं प्रदान की जायें तथा देश में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाकर देश के सभी राज्यों में मीडिया को वास्तविक आजादी प्रदान की जाय। यह बात मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्य समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार धनराज महेश्वरी ने कही। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष दिनेश त्रिवेदी, उपाध्यक्ष केशव कुमार पाण्डेय व श्रीमती पूनम माटिया, महासचिव डॉ. अनिल कटियार, सचिव मोनिका महाजन, संगठन सचिव राजेश त्रिवेदी, संगठन प्रभारी रमेश शंकर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अमृता पाण्डेय, प्रवक्ता विकास त्रिवेदी, सदस्य रजनीश पाण्डेय, जयप्रकाश तिवारी, धनञ्जय कुमार, गायत्री शुक्ला, रवींद्र कुमार शर्मा घोषित किये गए।अध्यक्ष दिनेश त्रिवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्य समिति में आठ राज्यों के प्रतिनिधि शामिल किये गए हैं। संगठन विस्तार की स्थिति में अन्य राज्यों के पत्रकारों को भी केंद्रीय इकाई में स्थान दिया जायेगा। बैठक को डॉ. अनिल कटियार, उमा मिश्रा, केशव कुमार पाण्डेय, गगन श्रीवास्तव, संदीप अस्थाना, कालीचरण दीक्षित, राजेश त्रिवेदी ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन अलोप कुमार तिवारी ने किया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!