October 28, 2026 10:11 am

रेलवे कर्मचारियों की तनाव से मुक्ति प्रबंधन (स्ट्रेस मैनजमेंट) पर आधारित कार्यशाला का आयोजन

लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 पर स्थित चारबाग गैलरी में उम्मीद संस्था द्वारा सीनियर डीसीएसमस रेखा शर्मा और स्टेशन निदेशक आशीष सिंह की उपस्थिति में रेलवे कर्मचारियों की तनाव से मुक्ति प्रबंधन (स्ट्रेस मैनजमेंट) पर आधारित एक कार्यशाला का आयोजन हुआ।रेलवे की निरंतर चौबीसो घंटे की गतिमान कार्यप्रणाली के चलते रेलकर्मियों को तनाव मुक्त रखकर उनकी कार्यक्षमता में और अधिक वृद्धि करने की मंशा से इसका आयोजन हुआ।

मण्डल के सिविल डिफेन्स द्वारा लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन पर अग्नि लगने से जनित आपदा से बचाव (फायर फाइटिंग) के सम्बन्ध में एक गतिविधि का संचालन किया गया। आग लगने की स्थिति में बचाव के लिये किये जाने वाले कार्यों को प्रदर्शित किया गया ताकि रेल यात्री और कर्मचारी ऐसी किसी भी प्रकार की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल इस प्रक्रिया को अपनाकर आपदा स्थिति पर नियंत्रण पा सके।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!