October 28, 2026 10:11 am

परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों की प्रवर्तन दलों द्वारा नियमित जांच में 32 लाख 85 हजार 80 रुपए प्रशमन शुल्क वसूला

लखनऊ। परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों की प्रवर्तन दलों द्वारा नियमित जांच की जाती है। अगस्त, 2023 में प्रवर्तन दलों द्वारा यूपीएसआरटीसी द्वारा संचालित बसों की कुल 124242 बार जांच की गयी। जांच दल द्वारा इस दौरान कुल 32 लाख 85 हजार 80 रुपए का प्रशमन शुल्क वसूला गया। यह जानकारी प्रधान प्रबंधक प्रवर्तन अशोक कुमार ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि परिवहन मंत्री एवं प्रबंध निदेशक के निर्देशों के अनुपालन में जांच दल द्वारा यूपीएसआरटीसी की संचालित बसों की जांच की जाती है।

इसमें बिना टिकट यात्री, बिना बुक भार वहन, चालक/परिचालक की अल्कोहल टेस्ट इत्यादि की जांच की जाती है।प्रधान प्रबंधक प्रवर्तन ने बताया कि अगस्त माह में जांच दलों (मुख्यालय नियंत्रित टाटा सूमो प्रवर्तन दल, इण्टर सेण्टर दल एवं क्षेत्रीय प्रवर्तन दल) द्वारा जांच के दौरान कुल 4049 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गये, जबकि 136.82 टन बिना बुक भार पकड़ा गया। 10 हजार 100 चालकों-परिचालकों का ब्रेथ एनलाईजर मशीन द्वारा एल्कोहल जांच की गयी।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!