October 28, 2026 9:39 am

बुद्ध कथा सुनने को उमड़े श्रोता, आयोजकों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया

बर‌ई जलालपुर। खैराबाद के सोहरैय्या गांव में पांच दिवसीय बुद्ध कथा का आयोजन किया गया, जिसका समापन शनिवार को विशाल भंडारे के साथ हुआ।रात की बेला में मुख्य अतिथि के रूप में अपनी टीम के साथ पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार राजवंशी ने समस्त आयोजक कमेटी को अंगवस्त्र, ट्रॉफी देकर व माला पहनाकर सम्मानित कर हौसला बढ़ाया। कथा वाचिका राष्ट्रीय धम्म प्रचारिका कु० संघमित्रा को सरोजनी ने अंग वस्त्र भेंट किया ,नीलम ने ट्रॉफी देकर एवं कांती राजवंशी ने माला पहनकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सुधीर कुमार राजवंशी ने कथा वाचक आर एल बौद्ध को अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया। कथा वाचिका ने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।इस मौके पर कुंदन भार्गव, निर्मला राजवंशी, विकास, श्यामू, दीपक, राकेश राजवंशी, भोगनाथ, मदनलाल मौर्य, रामचंद्र भार्गव, नरेश चौधरी, अवधेश राज, सरिता ,हरिशंकर, प्रभु दयाल चौधरी, सोनेलाल भार्गव, पंकज राज, गया प्रसाद चौधरी, तिलक राज, अनिल राज , आदि लोग मौजूद रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!