August 8, 2026 4:51 am

मान्यवर कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

लखनऊ। डॉ.आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के तत्वावधान में मान्यवर कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बुद्ध मंदिर मार्टिन पुरवा हजरतगंज में किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार ने मान्यवर कांशीराम साहब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब एक व्यक्ति नहीं विचारधारा हैं। उनकी विचारधारा जातिगत राजनीति से नहीं बल्कि देश हित की नीति से जुड़ी है, बहुजन समाज के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में उनका योगदान के अद्वितीय, अतुलनीय व अविस्मरणीय है, ऐसे महापुरुष की विचारधारा युगों युगों तक देश की आने वाली पीढ़ी के विचारों में समाहित है। इस अवसर पर संगठन ने भारत सरकार से मांग रखी की मान्यवर कांशीराम साहब को भारत रत्न की उपाधि से अलंकृत कर उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जाए, जो देश में सामाजिक समानता का उदाहरण बन सके।इस अवसर पर महामंत्री सूरज कुमार गौतम, मनीष कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम में सूरज कुमार, आशीष कुमार,राजा गौतम, रविन्द्र राज सहित तमाम व्यक्ति उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!