August 8, 2026 4:51 am

डेंगू नियंत्रण को फॉगिंग कार्य जारी

लखनऊ। राजधानी में डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है।बुधवार को 33 डेंगू मरीज पाए गए साथ ही नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फैजुल्लागंज की टीम द्वारा नया पुरवा के पास में 100 घरों में फीवर ट्रेकिंग एवं सर्वे का कार्य कराया गया तथा लोगो को आवश्यक दवायें तथा स्वास्थ्य शिक्षा भी प्रदान की गयी। डेंगू रोग पर प्रभावी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीमों द्वारा हजरतगंज पुलिस स्टेशन, चारबाग बस स्टैण्ड, केशव नगर पुलिस चैकी, कठौता गाॅव चिनहट, अमौसी नियर चैहान पैलेस, प्रगति आश्रम हाई स्कूल बालागंज, पानी गाॅव पैलेस इन्दिरानगर, बिजली पासी किला के आस-पास लार्वा रोधी रसायन एवं फागिंग कार्य जारी है। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू मरीजों में अलीगंज 4, बीकेटी 2, चन्दरनगर 5, सरोजनीनगर-4, इन्दिरानगर 4,चिनहट 5 , एनके रोड-4, सिल्वर जुबली-3, टूडियागंज-2 डेगू धनात्मक रोगी पाए गए।

आज लगभग 1074 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और कुल “06” घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। इसके अतिरिक्त नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों द्वारा जनपद के विभिन्नस्थलो/भवनों का निरीक्षण किया गया तथा लार्वा रोधी रसायन का छिडकाव किया गया। क्षेत्रीय जनता को घर के आस-पास पानी जमा न होने, पानी से भरे हुए बर्तन एवं टंकियों को ढंक कर रखें, हर सप्ताह कूलर के पानी को खाली करके साफ कपड़े से पोछ कर सूखा एवं साफ करने के बाद ही पुनः प्रयोग में लाने, पूरी बांह के कपड़े पहनने, बच्चों को घर से बाहर न निकलने, मच्छर रोधी क्रीम लगाने एवं मच्छरदानी में रहने तथा डेंगू एवं मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु “क्या करें, क्या न करें” सम्बंधित स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!