August 8, 2026 4:50 am

सैयदराजा विधानसभा में राजभर समाज की बैठक संपन्न

चन्दौली। जिले के सैयदराजा विधानसभा में राजभर समाज की बैठक बुधवार को सैयदराजा विधानसभा के ग्राम खेदाई नारायणपुर में राज्यपाल द्वारा मनोनीत विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर के द्वारा नामित प्रतिनिधि वेद प्रकाश राय द्वारा राजभर समाज की बैठक आहूत की गई थी।बैठक में राजभर समाज को एकत्रित होकर भाईचारे के साथ अपने विकास के कार्य एवं समाज के कार्यों में भागीदारी के साथ-साथ भाजपा एमएलसी रामसूरत राजभर के नीतियों के साथ भागीदारी देकर उनको आगे बढ़ाने की चर्चा की गई। वही वेद प्रकाश राजभर ने कहा कि अगर भाजपा सरकार एमएलसी रामसूरत राजभर को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद देकर राजभर समाज का विस्तार बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्य करती है तो राजभर सामाज उत्तर प्रदेश सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी की नीतियों को विकास करने में हमेशा आगे एवं तत्पर रहेगी। वही सुरेश राजभर ने कहा कि यदि सरकार ऐसा करती है तो राजभर समाज संपूर्ण उत्तर प्रदेश में गांजे बाजे से सरकार का स्वागत करने के लिए हमेशा आगे तात्पर्य रहेगी। इस मौके पर वर्तमान ग्राम प्रधान एवं बच्चे लाल राजभर, रोशन राजभर मोहन राजभर ,सुनील राजभर, रविकांत राजभर ,शशिकांत, मुकेश, हीरालाल, भागेलु, मनोज ,संजय, विजय,अजय इत्यादि लोक उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!