August 8, 2026 4:00 am

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रवींद्र को मिला अंग्रेजी बाल साहित्य पुरस्कार

लखनऊ। लखनऊ विवि में अंग्रेजी के प्रोफेसर रवींद्र प्रताप सिंह को अंग्रेजी बाल साहित्य में उनके विशिष्ट योगदान के लिए इंटरनेशनल एजुकेशनल एंड रिसर्च अकादमी मुंबई ने राष्ट्रीय साहित्य रत्न पुरस्कार प्रदान किया है। पत्र में उनके अंग्रेजी बाल साहित्य का उल्लेख करते हुए यह दर्शाया गया है कि उनका बाल साहित्य बाल मनोभाव को जहां एक ओर समाज पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन से जोड़ता है वहीं दूसरी ओर मानव मूल्यों और जीवन के प्रति एक असाधारण ऊर्जा और जोश प्रदर्शित करता है।प्रो रवीन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्य धारा में लेखन के साथ ही साथ अंग्रेजी और हिंदी में बच्चों के लिए कविता और नाटक का सृजन किया है । इकोलॉग, व्हेन ब्रांचो फ्लाईज उनके बाल नाटकों का प्रतिनिधित्व करते हैं ,वहीं दूसरी ओर क्लाउड मून एंड ए लिटिल गर्ल , एडवेंचर आॅफ फनी एंड बना ,और द वर्ल्ड ऑफ मावी उनके अंग्रेजी बाल कविता संग्रह हैं। उन्होंने बच्चों के लिए हिंदी में भी लगभग तीन दर्जन नाटक और काव्य संग्रह लिखे हैं ,जिनके लिए उन्हें डॉ. राम कुमार वर्मा बाल नाटक पुरस्कार प्राप्त है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!