August 8, 2026 4:51 am

मिशन शक्ति के तहत ग्राम प्रधान ने महिलाओं को किया जागरूक

लखनऊ/मलिहाबाद। महिलाओं की हिम्मत को बढ़ाने के लिए मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को रहीमाबाद में आयोजित हुए कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सतीश गोस्वामी ने जागरुक करते हुए महिलाओं से कहा कि अपराध से डरे नहीं डटकर मुकाबला करें। इस दौरान महिला आरक्षी सहित तमाम महिलाएं वा अन्य लोग मौजूद रहे।मलिहाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत गढ़ी जिन्दौर के ग्राम पंचायत सचिवालय बाकी नगर रहीमाबाद में मंगलवार को मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया इस दौरान रहीमाबाद थाने की महिला आरक्षी रुबिया ने महिलाओं को जागरूक किया तथा ग्राम प्रधान सतीश गोस्वामी ने महिलाओं से कहा कि अगर किसी भी तरह का कोई भी अपराध उनके साथ हो रहा है तो महिलाएं उनसे कतई ना डरें समस्याओं का डटकर मुकाबला करें जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता ले व महिलाओं की समस्याओं के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए अन्य टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। इस मिशन शक्ति कार्यक्रम में क्षेत्र की आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम, सचिव बृजेश वर्मा, कांस्टेबल अरुण वन गोस्वामी सहित क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!