August 8, 2026 3:58 am

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

लखनऊ। मंगलवार को निगोहां के बघौना गांव के ग्राम सचिवालय परिसर में मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसआई स्वाति चौधरी और महिला आरक्षियों द्वारा मौजूद गांव की महिलाओं व युवतियों को उनके साथ होने वाले अपराधों व उनके कानूनी अधिकारों की जानकारियां दी गई।कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं और युवतियों को पम्पलेट बांटकर टोल फ्री नंबर 1090 ,112, 181,1930 के बारे में जानकारी दी गयीं , और थाने पर गठित महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी देते हुए ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों को बताया गया साथ ही मौजूद महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,आजीविका मिशन,बैंक सखी,कन्या सुमंगला योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित कई अन्य योजनाओं के बारे में जानकारियां दी गयीं,जो भी इन योजनाओं से संबंधित पात्र लाभार्थी हैं,इन योजनाओं का लाभ ग्राम प्रधान व सचिव से मिलकर ले सकते हैंइस मौके पर महिला आरक्षी मोनी पाठक, आरती, वर्षा, और ग्राम प्रधान कैलाश चौरसिया, ग्राम पंचायत सचिव प्रणव प्रसुल उपाध्याय, और आशा बहू समेत ग्रामीण महिलायें मौजूद रहीं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!