October 28, 2026 10:13 am

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में कुक्कुट विकास हेतु 583.33 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में कुक्कुट विकास हेतु अण्डा एवं कुक्कुट मांस उत्पादन बढ़ाने की योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में द्वितीय किश्त के रूप में 583.33 लाख रूपये (पॉच करोड़ तिरासी लाख तैतीस हजार मात्र) की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।शासनादेश में निदेशक प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण/व्यय योजना हेतु निर्धारित गाइडलाइन्स का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए व्यय विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराया जायेगा। योजनान्तर्गत सब्सिडी की धनराशि लाभार्थी के बैंक/डाकघर खाते में उपलब्ध कराई जायेगी। किसी भी दशा में सब्सिडी का भुगतान नकद नहीं किया जायेगा। स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय/उपयोग उसी मद/प्रयोजन में किया जायेगा जिसके लिए धनराशि वस्तुतः स्वीकृत की जा रही है। स्वीकृत की जा रही धनराशि का किसी अन्य मद/योजना/कार्यक्रम में व्यय अनुमन्य न होगा।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!