October 28, 2026 10:15 am

मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत प्रदेश में अब तक 80,734 मीट्रिक टन से अधिक हुई मोटे अनाज की खरीद

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोटे अनाज के तहत अब तक 80,734 मीट्रिक टन से अधिक हुई मोटे अनाज की खरीद कर ली है। इस योजना के तहत 75691.57 मीट्रिक टन बाजरा, 3892.70 मीट्रिक टन मक्का और 1149.80 ज्वार की खरीदा गया है। खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इस वर्ष समर्थन मूल्य 2500 रूपये प्रति कुन्तल की निर्धारित दर से बाजरा, 2090 रूपये प्रति कुन्तल की दर से मक्का और 3180 रूपये प्रति कुन्तल की दर से हाइब्रिड ज्वार और 3225 रूपये प्रति कुन्तल की दर से ज्वार मालदाण्डी की खरीद की जा रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!