October 28, 2026 10:15 am

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की हार्दिक बधाई

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगल कामना की है।आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अर्थ सहित चार प्रकार के पुरुषार्थ बताए गए हैं। धनतेरस इसी का द्योतक है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश में अन्त्योदय की भावना के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति को भी सुख-समृद्धि प्राप्त होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन वैद्यगण भगवान धन्वंतरि का पूजन करते हैं। सर्वविदित है कि अच्छे स्वास्थ्य के माध्यम से ही सुख एवं समृद्धि पायी जा सकती है। इसलिए धनतेरस एवं धन्वंतरि जयंती के अवसर पर अर्थ के साथ-साथ अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त करने का भी संकल्प लिया जाना चाहिए, जिससे एक स्वस्थ एवं समृद्ध समाज निर्मित हो सके।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!