October 28, 2026 10:12 am

रहीमाबाद : डाला चालक ने ट्रेन के आगे कुद कर की आत्महत्या

लखनऊ/रहीमाबाद। शनिवार को राजधानी क्षेत्र के थाना रहीमाबाद के अंतर्गत एक डाला चालक ने ट्रेन के आगे कुद कर आत्महत्या कर ली जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बलदेव खेड़ा निवासी जगलाल (40) लंबे समय से बीमारी से परेशान चल रहा थे। जिससे तंग आकर शनिवार सुबह करीब सात बजे रहीमाबाद रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन पर आ रही 2238 बेगमपुरा ट्रेन के आगे कुद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक जगलाल डाला चलाकर अपना व अपने पूरे परिवार का भरण पोषण करता था।मृतक के परिवार में पत्नी सरोजनी एक पुत्र भीम और विवाहित पुत्री लक्ष्मी, पुत्री अविवाहित पायल, शगुन, आरती, ज्योति है. जिनका रो रो कर बुरा हाल है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!