August 8, 2026 3:00 am

90 गुमशुदा मोबाईल वास्तविक धारकों को सौंपा

लखनऊ। सर्विलांस सेल कार्यालय पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी द्वारा 90 गुमशुदा मोबाइल जिसकी कीमत लगभग 16 लाख 25 हजार रुपए बरामद कर उनके वास्तविक धारकों के किया गया सुपुर्द। दीपावली से पहले खोया मोबाइल पाकर वास्तविक धारकों के चेहरे खिल उठे। पुलिस आयुक्त एसबी शिरडकर के निदेर्शानुसार नागरिकों के खोये हुये मोबाइल फोन बरामद किये जाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी कार्यालय में जोन दक्षिणी के थाना क्षेत्रों से मोबाइल गुमशुदगी के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को सर्विलांस पर लगाकर बरामद किया जाने के लिए अभियान चलाया गया है।उक्त के क्रम में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी विनीत जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी शशांक सिंह के निकट पर्यवेक्षण में गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए सर्विलांस सेल दक्षिणी टीम द्वारा अथक परिश्रम एवं मेहनत के फलस्वरुप विभिन्न कम्पनियों के कुल 90 मोबाइल कीमत लगभग 16 लाख 25 हजार रुपए फोन व अन्य जनपद व अन्य राज्यों से बरामद किये गये। जिन्हे पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा दीपावली पर्व की पूर्व संध्या शनिवार को वास्तविक मोबाइल धारकों को प्रदान किया गया।अपने खोये हुये मोबाइल फोन को प्राप्त कर नागरिकों द्वारा पुलिस उपायुक्तदक्षिणी व सर्विलांस सेल दक्षिणी टीम की प्रशंसा की गयी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!