November 4, 2026 10:55 pm

कोणेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

लखनऊ।राजधानी लखनऊ के तहसील मलिहाबाद में एक अति प्राचीन शिव मंदिर कोनेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। उस मंदिर और मलिहाबाद के मध्य बेहता नदी के होने से मंदिर और मंदिर के पास श्मशान घाट उपेक्षित और जर्जर हो गया था। स्थानीय लोगों के द्वारा क्षेत्र के सभी जन प्रतिनिधियों से नदी पर एक पुल के निर्माण हेतु कई बार निवेदन किया गया किंतु जन प्रतिनिधियों द्वारा हमेशा को तरह कोई सुनवाई नई को गई। अंततः स्थानीय नागरिकों ने थक हार कर स्वयं पुल निर्माण का बीणा उठाया तथा आपसी सहयोग से पुल का निर्माण कराकर मंदिर का जीर्णोधार भी कराया। बुधवार को पुल का शुभारंभ किया गया तथा मंदिर प्रांगण में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। पुल बन जाने से स्थानीय लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है। उक्त कार्य में शशिलता शुक्ला, अनिल अग्निहोत्री, एडवोकेट विवेक तिवारी, एडवोकेट राहुल शुक्ला, शरद मिश्रा, रवि राजपूत (सभाषद मोहम्मडन टोला) शशिकांत यादव उर्फ शीलू, दीपू कश्यप, अरुण कश्यप, संतोष रावत, संतोष शर्मा, नंदकिशोर, सुशील भारती हेमराज भारती , सलभ गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!