August 8, 2026 5:06 am

प्रदेश में अब तक 24.59 लाख मीट्रिक टन हुई धान की खरीद

न्यूज ऑफ़ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खरीफ क्रय वर्ष 2023-24 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य कॉमन धान 2183 रूपये प्रति कुं० और धान ग्रेड-ए 2203 रूपये प्रति कुं० की निर्धारित दर से खरीद की जा रही है। अब तक 2459906.49 मीट्रिक टन धान किसानों से सीधे क्रय किया गया है। इस योजना से अब तक लगभग 369610 किसानों को लाभान्वित करते हुए 4665.714 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है।खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार प्रदेश में इस वर्ष धान खरीद हेतु 70.00 लाख मी0टन क्रय लक्ष्य निर्धारित है। खाद्य विभाग, पी0सी0एफ0, पी0सी0यू0, यू0पी0एस0एस0, मण्डी परिषद तथा भारतीय खाद्य निगम के क्रय केन्द्रों के माध्यम से खरीद की जा रही है। किसानों को क्रय केन्द्रों पर समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कराते हुए किसानों को बैठने व पीने के पानी इत्यादि की व्यवस्था करायी गयी है। खरीद से सम्बन्धित शिकायतें और सुझाव का पंजीकरण टोल फ्री नं0-1800-1800-150 पर दर्ज करायी जा सकती है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!