November 4, 2026 10:53 pm

कैंसर से भी ज्यादा पीड़ादायक थी बिजली का 12 वर्ष पुराना बकाया,ओटीएस बनी इसका इलाज

न्यूज ऑफ़ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ: 23 दिसम्बर, 2023प्रदेश सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के हितों के दृष्टिगत 08 नवम्बर से चलाई गयी एकमुश्त समाधान योजना लोगों के लिए काफी लाभप्रद और चिंता व परेशानियों को दूर करने वाली रही है। अब तक लाखों लोगों ने ओटीएस में छूट का फायदा लेकर अपने बकाये बिलों की समस्या से निजात लिया। साथ ही ऐसे लोग भी विद्युत चोरी के मामलों में फस चुके हैं और जिनके खिलाफ आरसी भी जारी हो चुकी है या फिर न्यायालय में वाद लंबित है ऐसे मामलों को भी ओटीएस के तहत लाया गया है और इसमें भी बहुत से लोगों ने लाभ लेकर अपनी समस्या का समाधान करा लिया। ओटीएस योजना लोगों के लिए कितनी लाभप्रद और उपयोगी रही। इस बात का उल्लेख प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने अपने एक्स पोस्ट पर जौनपुर जिले के एक ग्रामीण का वीडियो डालकर बताया।ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने अपने एक्स पोस्ट में बताया कि जौनपुर जिले के शाहगंज के छीतमपट्टी गॉव के निवासी नरेन्द्र सिंह जो कि कैंसर से पीड़ित हैं और उनका वर्ष 2011 से बिजली का बिल बकाया था जो कि अब तक बढ़कर 01 लाख रूपये हो चुका था। ग्रामीण को जब ओटीएस के बारे में जानकारी मिली तो उसने कैंसर जैसी बीमारी की परवाह किये बिना स्वयं विद्युत उपकेन्द्र पहुंचकर ओटीएस में रजिस्ट्रेशन कराया और अपने बकाये बिल के अधिभार में 100 प्रतिशत की छूट लेकर 01 लाख रूपये के बिल पर मात्र 51 हजार रूपये जमा करना पड़ा। जिससे उन्हें बेहद प्रसन्नता हुई और उनके परिवार और बच्चों में भी इस बात से बेहद खुशी है।ग्रामीण नरेन्द्र सिंह ने वीडियो में बताया कि बिजली का 12 वर्ष पुराना बकाया बिल कैंसर से भी ज्यादा पीड़ादायक थी। प्रदेश सरकार की इस एकमुश्त समाधान योजना से इस परेशानी का बेहतर निदान हुआ।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!