मलिहाबाद लखनऊ। मलिहाबाद विकास खंड के कस्बे सहित सभी गांवों में 75वाँ गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सरकारी व निजी कार्यालय माला फूल व गुब्बारों के साथ सुसज्जित थे। सभी जगहों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाकर गणतंत्र दिवस मनाया गया। बच्चों ने राष्ट्रीय गीत गाए और शिक्षकों के साथ मिलकर बच्चों ने महान क्रांतिकारियों के बलिदान और त्याग को प्रदर्शित करने वाली रैलियां निकाली। बच्चों को इस दिन का महत्व उनके गुरुजनो ने समझाया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कड़कती ठंड सुबह से ही छोटे छोटे बच्चों ने मिलकर गांवो में प्रभात रैली निकाली। सभी ओर राष्ट्रीयता की भावना व देश भक्ति देखने को मिली। ब्लॉक,तहसील,सहित तमाम जगहों पर सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया गया।
स्कूलों में अतिथि की अगुवाई में बच्चों ने सांस्कृतिक मनोरंजक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिसके बाद बच्चों को उपहार भी दिए गए । मलिहाबाद कोतवाली थाने के एसीपी वीरेंद्र विक्रम सिंह रहीमाबाद थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह सुरेश सिंह मलिहाबाद ने ध्वजारोहण करने के साथ वहां मौजूद सभी पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा सत्यता के साथ काम करने की शपथ दिलाई।इसी तर रामनगर बाकी नगर रहीमाबाद रानीखेड़ा लालता खेड़ा लालू हर गदिया खेड़ा दिलवाररनगर भतोइय नई बस्ती धनेवा ,मोहम्मद नगर रहमत नगर, महमूद नगर, सहिलामऊ, कसमंडीकला सहित तमाम प्राथमिक व निजी विद्यालयों में बड़ी धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस को मनाया गया।




