August 8, 2026 4:49 am

छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने की पति-पत्नी की पिटाई

संवाददाता

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में एक महिला के साथ उसी के गांव में रहने वाले दो लोगो ने महिला को गाली गलौज करते हुए उसे पकड़ लिया। और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब इसका महिला ने विरोध किया। तो दोनो मारने पीटने के लिए आमादा हो गए। महिला चिल्लाने की आवाज सुनकर जब पति बाहर आया तो दोनो लोग उसे भी मारने पीटने लगे।


थाना क्षेत्र के एक में महिला को छेड़छाड़ का विरोध करना भारी पड़ गया। पहले दोनो ने महिला के साथ बदसुलूकी की। उसके बाद उसके पति मारने के लिए आमादा हो गए। महिला शौच के लिए गई थी। तभी उसी गांव के नवाब, मोनू दोनो ने पहले तो महिला के साथ गाली गलौज की। फिर उसके बाद महिला को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। महिला के पति ने आवाज सुनकर बाहर आया तो उसे भी मारने पीटने लगे। शोर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। जिसके बाद दोनो मौके से फरार हो गए। महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!