November 9, 2026 12:36 am

51 सचल पशु चिकित्सा एवं कृत्रिम गर्भाधान इकाइयों के संचालन हेतु 76 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवायें तथा पशु स्वास्थ्य के तहत बुंदेलखण्ड क्षेत्र के 07 जनपदों एवं मैनपुरी, बाराबंकी तथा बलिया में क्रियाशील 51 सचल पशु चिकित्सा एवं कृत्रिम गर्भाधान इकाइयों के संचालन हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में 76 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृति की है।इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।

शासनादेश में निदेशक प्रशासन एवं विकास को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण/व्यय अनुमोदित कार्ययोजना एवं योजना हेतु निर्धारित गाइडलाइन्स का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए व्यय विरण सहित उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराया जायेगा। स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय/उपयोग उसी मद/प्रयोजन में किया जायेगा जिसके लिए धनराशि वस्तुतः स्वीकृत की जा रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!