मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत खालिदपुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा काफी समय पूर्व में सड़क का निर्माण कराया गया था। इसके बाद मरम्मत नहीं कराई है। बारिश के मौसम के कारण यह सड़क बहुत ही जर्जर हो गई है, और बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण ग्रामीण एवं सभी गांव वासियों को को बहुत मुसीबत उठानी पड़ रही है, और इस सड़क पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे होने का कारण साइकिल दो पहिया चार पहिया वाहन निकालना मुश्किल हो गया। दुर्घटना का भय बना रहता है। स्थानीय निवासियों द्वारा जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अनुरोध किया गया है। कि उक्त की सड़क की जांच कर मरम्मत कराई जाए।




