सपा के राज में बुलडोजर जाएगा गैराज में
लखनऊ। यूपी में विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा और सपा के बीच शुरू हुआ पोस्टर वार अब भी जारी है। समाजवादी पार्टी के नेता ने नए साल पर ही पोस्टर वार की शुरुआत कर दी। सपा नेता 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस पोस्टर को लगाया।
पोस्टर में बुलडोजर ऐक्शन पर निशाना साधा गया। सपा दफ्तर के बाहर लगे इस पोस्टर में स्लोगन भी बुलडोजर को लेकर लिखा गया। पोस्टर में लिखा, सपा के राज में बुलडोजर जाएगा गैराज में, बुलडोजर में नहीं रह गया कोई दम, साइकिल दिखाएगी 27 में दम। यह पोस्टर लखनऊ पश्चिमी विधानसभा के सचिव रंजीत सिंह द्वारा लगाया गया है।




