August 8, 2026 4:51 am

रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में तीमारदारों ने की डाक्टर के साथ  मारपीट, डॉक्टर,नर्सिंग स्टॉफ समेत कर्मचारी धरने पर बैठे

 

लखनऊ। (संवाददाता) राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में तीमारदारों ने शुक्रवार देर रात डॉक्टर के साथ मारपीट किया। इससे नाराज डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ ने शनिवार सुबह हड़ताल कर दी। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को शांत कराया। सात आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त कर दी।

सीएमएस डॉक्टर श्याम सुंदर व्यास ने बताया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे कुछ लोग एक महिला मरीज को लेकर आए थे।ईमो विपिन कुमार शर्मा ड्यूटी पर थे। तीमारदार उनसे बहस के बाद बदतमीजी करने लगे और मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंचे एसीपी और इंस्पेक्टर से भी अभद्रता की।

पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि एक बजे बुजुर्ग महिला को लेकर कुछ तीमारदार अस्पताल आए थे। उन्हें पेट दर्द की शिकायत थी। महिला को इंजेक्शन दिया गया और फिर कुछ देर के लिए मरीज को रुकने को कहा गया।इस बीच बुजुर्ग महिला मरीज के पति को चक्कर आ गया। जांच की गई तो उनका बीपी बहुत हाई था। उन्हें भी दवा दी गई और थोड़ी देर रुकने को कहा गया। इस पर नशे में धुत तीमारदारों को लगा कि इलाज नहीं हो रहा है। उन्होंने हल्ला मचान शुरू कर दिया। मना किया गया तो बाहर से कुछ और लोगों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। सोने की चेन तक छीन ले गए।

रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल के डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ ने मारपीट की घटना के विरोध में शनिवार को ओपीडी सेवाएं बंद कर दीं। सभी मुख्य गेट पर जमा हुए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे अस्पताल इलाज के लिए आए मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।सूचना मिलते ही राजाजीपुरम थाना इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब पौन घंटे तक प्रदर्शन के बाद चिकित्सक और कर्मचारी काम पर लौट गए।

राजाजीपुरम थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि 7 लोगों को हिरासत में लिया गया था। सभी आरोपी नशे में धुत थे। मेडिकल कराया गया है। इनकी पहचान न्यू पारा कालोनी अशोक बिहार निवासी अमित कुमार, मोहनलालगंज करनपुर के पंकज कुमार सिंह, विकास नगर के ध्रुव यादव, पारा न्यू रामबिहार कालोनी निवासी हर्षकुमार, आलमबाग चित्रगुप्त नगर निवासी विकास पांडेय, पारा मर्दनखेड़ा निवासी सूरज यादव और सूर्यनगर निवासी राजवर्धन सिंह के तौर पर हुई। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!