August 8, 2026 4:49 am

कनार गाँव मे निकाली गई भव्य शोभायात्रा

मलिहाबाद। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना मलिहाबाद क्षेत्र में आज मलिहाबाद के कनार गाँव मे नवनिर्मित शिवालय मे चल रहे पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चौथे दिन रविवार को गाँव से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा सन्यासी बाग स्थित पुराने शिव मन्दिर से होकर वापस गाँव मे समाप्त हुई।

कनार गाँव के ग्रामीणों ने बताया कि गाँव मे बने नवनिर्मित शिवालय मे चल रहे पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चौथे दिन मन्दिर से शुरू हुई यह शोभायात्रा गाँव की हर गली से होकर गुजरते हुए सन्यासी बाग के पुराने शिव मन्दिर पहुंची। जहाँ विधि विधान से पूजा अर्चना करने के उपरांत शोभायात्रा गाँव के नवनिर्मित मन्दिर पर समाप्त हुई। इस यात्रा मे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस महोत्सव का समापन सोमवार को विशाल भण्डारे के साथ किया जायेगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!