मलिहाबाद,लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में आज शादी समारोह में फोटोग्राफी का काम करने गए युवक की बाइक मैरिज लॉन के बाहर से चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
माल थाना क्षेत्र के ग्राम नौबस्ता निवासी सूरज कुमार पुत्र इन्द्रपाल का आरोप है कि सोमवार शाम करीब 6:00 बजे वह फोटो ग्राफर का कार्य करने देवम लान महमूदनगर थाना मलिहाबाद शादी समारोह में गया था।
देवम लान के बाहर गार्ड के कहने पर उसने अपनी बाइक स्पेलेन्डर प्लस यूपी 32 एम एक्स 7048 खड़ी करके फोटोग्राफी करने लॉन के अंदर चला गया और रात करीब 2:00 बजे शादी समारोह से घर लिए निकला तो जहा पर उसने अपनी मोटर साईकिल खड़ी किया था तो उसकी मोटर साईकिल वहा पर माजूद नही थी। काफी इधर उधर अपनी मोटर साईकिल को ढूढ़ा लेकिन मोटर साईकिल का कही पता नही चला। तब उसे अपनी बाइक चोरी होने का अहसास हुआ।
पीड़ित सूरज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक चोरी होने का मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताड़ शुरू कर दी है।




