लखनऊ। (संवाददाता) थाना ठाकुरगंज के बालागंज क्षेत्र में होली के दिन हुड़दंग करके जान से मारने की नियत से फायरिंग करने वाला आरोपी युवक आकाश सिंह उर्फ मोंटी को पुलिस ने गिरफ्तार।
पुलिस ने आरोपी के पास से 1 अवैध देशी पिस्टल 32 बोर,1 ज़िंदा कारतूस बरामद किया।
ठाकुरगंज प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया वादिनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई और मुखबिर की सूचना पर मिश्रीबाग जलनिगम रोड वरदानी मन्दिर के पास रात में गिरफ्तार किया गया।




