न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत प्रदेश के जनपदों में मनरेगा कन्वर्जेन्स / पटटाधारक द्वारा स्वयं अथवा अन्य विभागों के माध्यम से सुधारे गये ग्राम सभा के पटटे के तालाबों में प्रथम वर्ष निवेश पर तथा मत्स्य बीज बैंक की स्थापना के लिए अनुदान हेतु प्रथम किश्त के रूप में धनराशि रू0 250.00 लाख (रू० दो करोड पचास लाख मात्र) की धनराशि स्वीकृत की है।
मत्स्य विभाग द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी कर महानिदेशक, मत्स्य को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण/व्यय अनुमोदित कार्ययोजना एवं योजना हेतु निर्धारित दिशा निर्देशों/गाइड लाइन्स एवं संगत नियमों के अनुसार किया जायेगा तथा व्यय विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराया जायेगा। पधनराशि का व्यय चालू वित्तीय वर्ष में ही सुनिश्चित किया किया जायेगा। स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय उन्हीं मदों में किया जायेगा जिस मद के लिए धनराशि स्वीकृत की जा रही है। किसी अन्य मद में न ही इसका व्यय किया जायेगा और न ही एक मद से दूसरे मद में में इसका व्यावर्तन किया जायेगा।




