मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में आज विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत शनिवार दोपहर को मलिहाबाद विकासखंड में
कृषि वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ बीके पुष्कर ने बताया कि भारत सरकार के केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की तरफ से विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है।
इस संवाद में क्षेत्र से आए किसानों को नई तकनीक एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों के फीडबैक एवं नवाचार का डॉक्यूमेंटेशन, लैब से लैंड की वैज्ञानिक तकनीको, खरीफ की उन्नत कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती, नवाचार, मिट्टी जांच, फसल बीमा व किसानों की खेती की समस्या व समाधान पर चर्चा व समाधान किया गया।
डॉ. विनय ने प्राकृतिक खेती के बारे किसानों को जानकारी दी। साथ ही प्राकृतिक खेती करने के तरीके को समझाया जिससे फसल बेहतर हो सके। वैज्ञानिक डॉ.अंशुमान सिंह ने बताया कि बागों की ज्यादा जुताई से पेड़ो का सूखना का मुख्य कारण है क्योंकि जुताई से जड़े अंदर से कट जाती है सिर्फ घास को काटना है
बैगिंग के बारे में जानकारी दी लगभग ढाई रुपए की लागत लगाकर जिससे आम की कीमत दो गुनी होगी। दवाओं के छिड़काव में कमी आएगी। लागत भी कम और मुनाफा ज़्यादा रहेगा। बागों में केचुआ, चिड़िया नहीं है दो साल में रिज़ल्ट आएगी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रविंद्र मिश्र, सहायक विकास अधिकारी कृषि मानवेंद्र सिंह, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. सुमन उपस्थित रहे।




