November 13, 2026 2:40 am

नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों को चित्रित करती हुई पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ। मद्यनिषेध विभाग, उ०प्र० द्वारा मद्यपान व अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों को चित्रित करती हुई एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कार्यालय क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी, 27, अशोक मार्ग, लखनऊ परिसर में प्रातः 11-30 से 12-30 तक किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्कूलो एवं सामाजिक संस्थानों के छात्र/छात्राओं समेत लगभग 65 बच्चों ने भाग लिया।

 

प्रतियोगिता में भाग लेने विजेताओं को दिनांक 26 जून 2025 को प्रातः 11-00 बजे अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान, विपिन खंड गोमतीनगर, लखनऊ (निकट रिजर्व बैंक आफ इंडिया) के प्रेक्षागृह में प्रतिभागियों को विभाग की ओर से श्री नितिन अग्रवाल, माननीय मंत्री, आबकारी एवं मद्यनिषेध विभाग द्वारा पुरस्कार एवं प्रशास्ति-पत्र प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।

 

श्री आर०एल०राजवंशी, राज्य मद्यनिषेध अधिकारी, उ०प्र० ने इस आयोजन पर कहा कि देश में नशे के प्रति आम जनता की लत न पड़े इसको लेकर एक जन-जागरुकता कार्यकय भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा दिनाक 26-06-2025 “मादक पदार्थों का दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार विरोधी अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पूरे देश में आयोजित किया जाता है जिससे भविष्य में हमारी युवा पीढी का भविष्य उज्ज्वल हो और नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक किया जा सके और हमारा देश मजबूत हो। इस कार्यक्रम में श्री बृजमोहन, उपक्षेत्रीय मद्यनिषेध अधिकारी, श्री रमेश कुमार, क्षेत्रीय मद्यनिषेध अधिकारी, श्रीमती नीतू वर्मा, जिला मद्यनिषेध अधिकारी आदि उपस्थित थे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!