August 8, 2026 4:49 am

समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में सादगी से मनाया गया गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस सादगी से मनाया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि महारानी दुर्गावती ने अपने गढ़मंडला वर्तमान में जबलपुर राज्य की स्वतंत्रता और अस्मिता की रक्षा के लिए अद्भुत शौर्य एवं साहस का परिचय दिया था। उन्होंने 16वर्षों तक शासन किया और तमाम मठ, मंदिर, कुंआ, बावड़ी, धर्मशालाओं का भी निर्माण कराया।

इस अवसर पर सर्वश्री व्यासजी गोंड, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, एडवोकेट विजय गोंड, डॉ. विनोद मास्टर, एडवोकेट जनार्दन गोंड, जगदीश गोंड, राजवीर कठेरिया, एडवोकेट घनश्याम प्रसाद, अवधेश कुमार, मुरारी कश्यप, घनश्याम गोंड, डॉ. गोविन्द राम, लक्ष्मीनाथ कश्यप, सतीश वर्मा, डॉ. मगरूब कुरैशी, डीआरएस याव, शोभित वर्मा, राजा मान सिंह, बृजेश सिंह बैचलर आदि ने भी महारानी दुर्गावती को पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रदेश सचिव युवजन सभा श्री लक्ष्मी नाथ कश्यप ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को महारानी दुर्गावर्ती की प्रतिमा तथा पंकज सिंह राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने समाजवादी आम भेंट किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!