August 8, 2026 3:58 am

मलिहाबाद में विद्युत कर्मचारी की करंट की चपेट आने से मौत,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के।मलिहाबाद थाना क्षेत्र के गांव में रविवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे विद्युत पोल पर काम करते समय अचानक से करंट लगने से मजदूर की मौत का मामला सामने आया है।

घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वहां शव रखकर काफी देर तक प्रदर्शन किया. आक्रोशित परिजनों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर घंटों मौके पर न पहुंचने का भी आरोप लगाया है, पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मलिहाबाद थाना क्षेत्र के कसमंडी खुर्द मलौली हार निवासी संविदा कर्मी निविदाकर्मी राजेश कुमार रावत (28) रविवार सुबह अमानीगंज पावर हाउस से जुड़े एजी काकोरी फीडर पर फरीद खां के ट्यूबल पर लाइन फाल्ट की शिकायत पर विद्युत लाइन सही करने गया था। तभी उसने पावर हाउस पर शटडाउन लेकर विद्युत कार्य करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। वही क्रॉसिंग पर उसी पास से गुजरी अन्य लाइन का तार काकोरी एजी फीडर पर चिपका हुआ था। और उसे लाइन में सप्लाई चालू थीं। जिस कारण वह उसकी चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक राजेश 2019 से मलिहाबाद अमानीगंज पावर हाउस पर संविदा निविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था। और लाइन कुली की पोस्ट पर एजी फीडर पर कार्य कर रहा था।

मृतक के परिवार में पत्नी रितु दो बेटे अरुण 7 वर्ष और अभी 5 वर्ष है, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।

इस संबंध में मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं। विद्युत विभाग अवर अभियंता त्रिभुवन सिंह से वार्ता की जा रहीं है।

जब इस संबंध में फोन के माध्यम से अधिशाषी अभियंता से जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा, मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!