August 8, 2026 3:59 am

राज्य कर विभाग द्वारा प्रदेश में कार्यशील खण्ड कार्यालयों का किया गया पुनर्गठन

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। राज्य कर विभाग, उ०प्र० द्वारा प्रदेश में कार्यशील खण्ड कार्यालयों का पुनर्गठन किया गया है। जिसे 01 जुलाई, 2025 से प्रभावी किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए राज्यकर आयुक्त नितिन बंसल ने बताया कि खण्ड कार्यालयों के पुनर्गठन के फलस्वरूप नये खण्ड सृजित हुए हैं, जिनके भौगोलिक क्षेत्र पूर्व से भिन्न हैं। उन्हांेने बताया कि करदाता अपने से संबंधित क्षेत्राधिकार वाले नये खण्डों के विषय में विभागीय वेबसाईट comtax.up.nic.in से अपेक्षित सूचना प्राप्त कर सकते हैं।

श्री बंसल ने बताया कि खण्डों के पुनर्गठन के कारण करदाताओं के समक्ष अनुपालन संबंधी कठिनाईयों का समाधान जोन/जनपद में स्थित हेल्पडेस्क के माध्यम से कराये जाने हेतु समस्त जोनल अपर आयुक्त को निर्देश दिये गये हैं। व्यापारी किसी कठिनाई की दशा में हेल्प डेस्क से सम्पर्क कर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!