August 8, 2026 4:50 am

किसान का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज मंगलवार को किसान का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जामा तलाशी के दौरान उसके पास एक अवैध तमंचा वह दो दिन का कारतूस बरामद किया पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया अपना है फिरौती मांगने के मामले में इससे पहले रहीमाबाद पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया था

रहीमाबाद प्रभारी निरीक्षक आनंद द्विवेदी ने बताया कि सोमवार रात लगभग दो बजे ब्रह्म स्थान बाबा मंदिर के पास ग्राम कल्याणपुर मजरा गहदो वीरपाल पुत्र रामशंकर निवासी मांझी रामपुर मजरा मसीढा रतनपुर थाना माल को पकड़ लिया तलाशी के दौरान वीरपाल के पास एक अवैध तमंचा वह दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।

ज्ञात हो कि 28 मई को उमेश राकेश रामगोपाल वीरपाल उमेश यादव ने मिलकर साढू की ससुराल से सुरेंद्र यादव का अपरहण कर फिरौती मांगी थी सुरेंद्र यादव के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ रहीमाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया था इससे पहले रहीमाबाद पुलिस ने उमेश व बलराम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है इंस्पेक्टर आनंद द्विवेदी ने बताया अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें…

https://abhinavprabhatnews.dreamhosters.com/मुख्यमंत्री-ने-विश्व-युव/

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!