August 8, 2026 3:57 am

बाबा रामदेव जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

 मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

 बड़ीसादड़ी। भादवी बीज बाबा रामदेव जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के प्रत्याशी रहे शंकरलाल मेघवाल बिलडी ने पत्र लिखकर बताया की जन-जन के आराध्य कलयुग के अवतार गरीबों एवं दलितों के भगवान श्री बाबा रामदेव जी महाराज का अवतार भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की दूज को कुमकुम के पगल्या के साथ नया चंद्रोदय होते ही होना माना जाता है एवं भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष दशमी को समाधि दिवस माना जाता है। बाबा रामदेव जी महाराज जी के जन्मदिन अवतार की खुशी में भाद्रपद सुदी एकम रात्रि को जमा जागरण सत्संग भजन कीर्तन तथा भाद्रपद सुदी बीज दूज को प्रत्येक भक्त उपवास रहकर प्रभात फेरिया निशान जुलूस राम रेवड़िया राजस्थान में ही नहीं अपितु पूरे भारत देश में प्रत्येक गांव गली मोहल्ला में निकाला जाता है। इसी दिन भादवी बीज को रामदेवरा में मेला भरता है।

 भादवा सुदी के दिन तेजा दशमी होकर सार्वजनिक अवकाश घोषित है भाद्रपद सुदी बीज का अवकाश नहीं होने के कारण अधिकतर भक्त उपवास जुलूस में सम्मिलित नहीं हो पाते हैं तथा गली मोहल्ले में अत्यधिक भीड़ होने से कार्यालय में आना-जाना भी मुश्किल रहता है।

 इसी को देखते हुए शंकरलाल मेघवाल बिलडी ने मुख्यमंत्री से भाद्रपद सुदी बीज को बाबा रामदेव अवतार दिवस 25 अगस्त सोमवार का सार्वजनिक अवकाश घोषित करवाने की मांग की

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!