August 8, 2026 3:58 am

खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज चौक को मिले पांच नए कंप्यूटर 

लखनऊ। माननीय डॉ राजेश्वर सिंह जी (विधायक, सरोजिनीनगर ) द्वारा खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज को 5 नए कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए। महाविद्यालय में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एवं एनईपी 2020 के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में यह माननीय जी का सराहनीय योगदान है।

छात्राओं के कौशल एवं विकास को बढ़ावा देने एवं छात्राओं को डिजिटल माध्यम से शिक्षा प्रदान करने के लिए कंप्यूटर एक अनिवार्य उपकरण है जिसकी उपलब्धता से महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राएं अत्यधिक उत्साहित है एवं महाविद्यालय परिवार भी गौरवान्वित अनुभव कर रहा है। प्राचार्या द्वारा बताया गया कि अनुदानित महाविद्यालयों के पास किसी भी तरह का बजट नही होता है जिससे कॉलेज मे कंप्यूटर जैसी अनिवार्य हो चुकी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।

माननीय विधायक जी द्वारा इसके पूर्व भी कॉलेज की छात्राओं के लिए पांच कंप्यूटर एवम एक डिजिटल बोर्ड उपलब्ध कराया गया था और आगे भी छात्राओं के तकनीकी कौशल एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए सहयोग का आश्वासन भी दिया गया था। उसी आश्वासन को पूर्ण करने के लिए पूरा महाविद्यालय परिवार उनका हार्दिक आभार प्रकट करता है। उक्त प्रक्रिया मे असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विजेता दीक्षित का विशेष सहयोग रहा। महाविद्यालय परिवार को यह आशा है कि भविष्य में भी छात्राओं के हितों को बढ़ावा देने हेतु माननीय विधायक जी का सहयोग मिलता रहेगा।

 

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!