August 8, 2026 3:59 am

रहीमाबाद में प्रधान प्रतिनिधि का लाइसेंसी रिवाल्वर व नगदी रुपए चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि का लाइसेंसी रिवाल्वर व नकदी चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास कुछ नकदी सहित चोरी किया गया लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया।

ज्ञात हो कि रहीमाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहटा मिर्जापुर प्रधान प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह का घर के अंदर आलमारी में रक्खे दस हजार रुपए एवं लाइसेंसी रिवाल्वर एफ जी 27455 गायब होने की रिपोर्ट इक्कतीस जुलाई को रहीमाबाद में दर्ज कराई थी।

मुखबिर की सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमेश यादव उप निरीक्षक संदीप कुमार उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह सिपाही देशराज व शैलेन्द्र कुमार ने कटियार फार्म के पास स्थित सदन मार्केट की टीन के पास गिरफ्तार किया पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम हरिश्चंद्र रावत निवासी ग्राम गुलहरिया मजरा रहटा थाना रहीमाबाद बताया उसके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर एफ जी 27455 बत्तीस वोर पांच जिन्दा कारतूस व छह हजार रुपए सहित एक मोबाइल रियल मी बरामद किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!