August 8, 2026 3:59 am

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने तिरंगा राखी बनाकर दिया राष्ट्र प्रेम का संदेश

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर्व करीब आते ही परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होना शुरू हो गया है विभागीय दिशा निर्देश के क्रम में 2 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन होना निर्धारित किया गया है । इसी क्रम में विकासखंड मलिहाबाद के परिषदीय विद्यालयों में खंड शिक्षा अधिकारी पदमशेखर मौर्य के दिशा निर्देशन मे तिरंगा राखी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय माधोपुर, प्राथमिक विद्यालय माधोपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रहीमाबाद ,बेसिक स्कूल दौलतपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढी संजर खां,प्राथमिक विद्यालय मुसीबतगंज, प्राथमिक विद्यालय घुसौली आदि सभी विद्यालयों में बच्चों के मध्य तिरंगा राखी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

तिरंगा कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय में तिरंगा राखी के साथ सैनिकों एवं पुलिस कर्मियों के लिए आभार पत्र का लेखन करते हुए इनका संकलन विद्यालय में किया गया साथ ही उसकी प्रति डाक विभाग के माध्यम से नजदीकी सैनिक कार्यालय व पुलिस थानों में प्रेषित किया जाएगा।

आपको बता दे कि स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2025 का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में समस्त परिषदीय विद्यालयों में तीन चरणों में हर घर तिरंगा अभियान कराया जा रहा है कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीको के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। इस अवसर पर समस्त एआरपी, शिक्षक संकुल,विद्यालय का समस्त स्टाफ आदि सभी उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!