August 8, 2026 4:51 am

डॉ.अंबेडकर सामाजिक एकता मंच, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रित लाल कुर्रे ने गुरुमाता मिनीमाता जी एवं स्व. रेशमलाल जांगड़े जी को पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रायपुर। डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रित लाल कुर्रे ने आज प्रदेश की महान विभूतियों – परम पूज्य गुरुमाता ममतामयी मिनीमाता जी एवं भारत छोड़ो आंदोलन 1942 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के सदस्य, वरिष्ठ समाजसेवी स्व. रेशमलाल जांगड़े जी – को उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मिनीमाता जी, जो प्रदेश की प्रथम महिला सांसद रहीं, ने जीवनभर जन सेवा, सामाजिक सम्मान, नारी शक्ति और महिला सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। वहीं स्व. रेशमलाल जांगड़े जी एक प्रखर स्वतंत्रता सेनानी, जेल यात्री, संविधान निर्माता और समाजसेवा के प्रतीक थे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रित लाल कुर्रे ने कहा, “जब तक सूरज-चांद रहेगा, इन दोनों महान विभूतियों का नाम अमर रहेगा।” उन्होंने मंच की ओर से प्रदेशवासियों को आगामी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!