August 8, 2026 4:50 am

सेंट जोसेफ स्कूल के बाहर दर्जनों अभिभावकों ने जमकर किया हंगामा

लखनऊ। (संवाददाता) ठाकुरगंज क्षेत्र के बालागंज में स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में बीते दिनों सातवीं की छात्रा के साथ स्कूल टीचर की ओर से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था। इस मामले के सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए थे। मामले में लखनऊ पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर आरोपी टीचर मोहित मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल दिया था। आरोपी टीचर की गिरफ्तारी के बाद भी मामला पूरी तरह से शांत नहीं हुआ, जिसके बाद बुधवार को सेंट जोसेफ स्कूल के बाहर पहुंचे दर्जनों अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया।

बड़ी संख्या में अभिभावक सुबह से ही स्कूल गेट के बाहर इकट्ठा होकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। अभिभावकों ने हगामा करते हुए बताया कुछ दिन पहले स्कूल में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी, लेकिन स्कूल प्रशासन ने इस मामले को दबाने की कोशिश की। उनका कहना है कि यह बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा है और प्रबंधन की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान माहौल इतना गरमा गया कि कुछ अभिभावकों और स्कूल गार्ड्स के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई। इस दौरान मौके पर ठाकुरगंज पुलिस की गैरमौजूदगी ने स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया। स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चूक हो रही है।

उन्होंने कहा कि शिकायत करने पर स्कूल प्रशासन उल्टे सवाल करता है या बातचीत से साफ इंकार कर देता है। इससे आक्रोश और बढ़ गया है। कई लोगों ने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार की समस्या नहीं बल्कि पूरे स्कूल के बच्चों की सुरक्षा का मामला है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मामले को दबाने की कोशिश की गई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे और जिला प्रशासन के खिलाफ भी मोर्चा खोलेंगे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!