पुलिस ने मृतक के पर परिजनों से पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतू लखनऊ भेजा
मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के की थाना रहीमाबाद क्षेत्र में तीन दिनों से लापता युवक का शव आम के पेड़ में लटकता हुआ मिला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक परिजनों से पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने हेतू लखनऊ भेजा है।
जानकारी के अनुसार सज्जन शर्मा 35 वर्ष पुत्र गुलजारी निवासी गौदा मौसम नगर ने 10 तारीख शाम को घर में बिना बताए कहीं चला गया था जिसकी तलाश पर परिवार वालों ने आसपास के गांव से लेकर अपनी रिश्तेदारी में काफी तलाश करने के बाद नहीं मिल सका जिसकी सूचना रहीमाबाद थाने पर दी इसके बाद -तीन दिनों के बाद लापता युवक का शव इसी गांव के निवासी किशोर मोर्या के आम के पेड़ में लटकता हुआ मिला।
बुधवार सुबह जब ग्रामीण अपने घर से सच करने के लिए बाहर जा रहे थे तभी उनकी नजर एक पेड़ में पड़ी देखा कि एक- युवक आम के पेड़ में लटकता हुआ दिखाई दिया जिसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मृतक परिजनों से पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने हेतू लखनऊ भेजा मृतक के परिवार में पत्नी मालती 32 वर्ष जिनके दो लड़कियां दो लड़के जिसमें बड़ी लड़की का नाम अंशिका 12 वर्ष प्रिया नव वर्ष लड़का देवांश 7 वर्ष परामर्श 5 वर्ष जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।




