August 8, 2026 4:00 am

बेस्ट इंडियन अवार्ड 2025 कैंसर चैरिटी, संवेदना का सफल समापन

लखनऊ। डक्षित डॉल्फिन डिज़ाइनर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा होटल ताज महल, लखनऊ में आयोजित बेस्ट कैंसर चैरिटी इवेंट 2025 का भव्य समापन गहन भावनाओं और अपार संवेदनाओं के बीच संपन्न हुआ।

इस अवसर पर डक्षित डॉल्फिन डिज़ाइनर्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक/अध्यक्ष एवं सी ई ओ श्री नितीश शिवहरे भी उपस्थिति रहें।यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं, बल्कि उम्मीद और इंसानियत का ऐसा उत्सव था जिसने हर हृदय को छू लिया।

इस यादगार क्षण के साक्षी बने अनेक सम्मानित अतिथि और विशिष्ट व्यक्तित्व में बॉलीवुड की प्रसिद्ध हस्ती महक चौधरी,टीवी धारावाहिक साथ निभाना साथिया से अहम किरदार निभाने वाले नजीम खिलजी,मिस इंडिया 2025 टि यल विजयलक्ष्मी,भाजपा अध्यक्ष दक्षिण गोवा निमलेश त्यागी,मोहम्मद नागमन लतीफ़ (अंतरराष्ट्रीय व्यवसायी)

इस अवसर पर आनंद सरोज पांडेय, डॉ.अवधेश पांडेय, संदीप पांडेय, अनुराग साहू, प्रियंका साहू, आकांक्षा साहू, वौमिक खान, विकास यादव इत्यादी की उपस्थिति ने इस आयोजन को और अधिक सशक्त बना गया। विशेष रूप से मिस निर्मला पंत जी (कैंसर हॉस्पिटल डायरेक्टर) की गरिमामयी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को गहरी संवेदना और दिशा प्रदान की।

इस मंच से एक ही संदेश गूंजा “बीमारी से बड़ी इंसान की हिम्मत होती है,और दर्द से गहरी उसकी मुस्कान। हर वो हाथ जो किसी और का सहारा बनता है, वो इस धरती का सबसे बड़ा सम्मान है।”

बेस्ट इंडियन अवार्ड 2025 का यह समापन केवल एक कार्यक्रम का अंत नहीं, बल्कि नई उम्मीदों की शुरुआत है। डक्षित डॉल्फिन डिज़ाइनर्स प्राइवेट लिमिटेड गर्व के साथ इस संकल्प को दोहराता है कि “हम इंसानियत की मशाल जलाए रखेंगे, हम संवेदना को कर्म में बदलते रहेंगे,और हम हर उस दिल के साथ खड़े रहेंगे जो दर्द के बीच भी उम्मीद की धुन गाता है।”

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!