August 8, 2026 4:50 am

एसटीएफ टीम ने तस्करी को ले जा रहे मोर व तोते के साथ चार तस्करों को दबोचा

लखनऊ। (संवाददाता) यूपी एसटीएफ टीम ने चार तस्करों को वाराणसी जिले के राजा तालाब थाना क्षेत्र स्थित रखौना चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से 242 प्रतिबंधित तोता, 12 मोर, प्लास्टिक का थैला व एक इनोवा कार बरामद किया है।

एसटीएफ के उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि वाराणसी जिले के राजा तालाब थाना क्षेत्र स्थित रखौना चौराहा होते हुए कुछ लोग इनोवा कार में सवार होकर प्रतिबंधित पक्षियों को एक प्लास्टिक के थैले में भरकर कहीं तस्करी करने जा रहे हैं।

इस सूचना पर एसटीएफ टीम सक्रिय हुई और आनन-फानन में मौके पर पहुंची। एसटीएफ टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर इनोवा सहित चार लोगों को धरदबोचा।

सख्ती करने पर दोनों ने इनोवा कार में तोता व मोर होने की बात स्वीकार की। एसटीएफ ने तलाशी ली तो कार में एक प्लास्टिक के थैले में रखे 242 प्रतिबंधित तोता व 12 मोर बरामद हुए। एसटीएफ के उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव मुताबिक पकड़े गए चारों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम पश्चिम बंगाल निवासी मोहम्मद वसीम उर्फ अरमान, पश्चिम बंगाल निवासी मोहम्मद अयूब, जनपद कौशांबी निवासी नितेश दिवाकर व जनपद प्रयागराज निवासी अमन कुमार बताया।

बताया जा रहा है कि एसटीएफ टीम ने बरामद प्रबंधित पक्षियों को वन विभाग को सौंप दिया है, जबकि चारों तस्करों का वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि यह लोग प्रबंधित पक्षी मोर को बाजार में 25 सौ रुपए से लेकर तीन हजार रुपए में तथा तोतों को सौ रुपए से लेकर दो सौ रुपए में बेचते हैं। उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव के मुताबिक पकड़े गए चारों तस्करों का एक संगठित गिरोह है और इससे पहले भी कई बार प्रबंधित पक्षियों की तस्करी करने की बात स्वीकार किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!