August 8, 2026 3:58 am

सर्वेश कुमार गौतम प्रदेश कोषाध्यक्ष व मो रियाज बने प्रदेश प्रवक्ता

प्रदेश स्तरीय एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का हुआ गठन

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज शनिवार को नवनिर्वाचित एआरपी ने विभिन्न समस्याओं व संगठनात्मक एकता के लिए एक आवश्यक बैठक गुलिस्ता कॉलोनी हजरतगंज लखनऊ में की जिसमें प्रदेश भर से आए एआरपी ने प्रतिभाग किया।

बैठक में संगठनात्मक रूप से प्रदेश के ARP को एकजुट करने व उनकी आगामी समस्याओं से निपटने के लिए प्रादेशिक इकाई का गठन किया गया। निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश शुक्ला व विपिन दुबे के दिशा निर्देशन व मार्गदर्शन में प्रदेशीय पदाधिकारियों का लोकतांत्रिक तरीके से चयन किया गया जिसमें देवरिया के केशव प्रताप शाही प्रदेश अध्यक्ष,सहारनपुर से प्रवीण चौधरी प्रदेश महामंत्री ,लखनऊ से सर्वेश कुमार गौतम को प्रदेश कोषाध्यक्ष व मोहम्मद रियाज को प्रदेश प्रवक्ता चुना गया।

वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार संगठन मंत्री शरद राय संजय कुमार उपाध्यक्ष पूनम सिंह शिल्पा शुक्ला रजनीश कुमार धर्मेंद्र कुमार संतोष कुमार ज्ञानेश्वर पाठक संयुक्त मंत्री अंभोज कुमार विनीत कुमार प्रदेश प्रवक्ता सगीर अहमद संजय बाजपेई मीडिया प्रभारी पवन कुमार वर्मा को चुना गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!