August 8, 2026 4:51 am

शादी के कुछ दिन पहले गहने लेकर प्रेमी संग भागी युवती

लखनऊ। (संवाददाता) ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बरफखाना इलाके में एक महिला ने अपनी 21 वर्षीय बेटी के अपहरण की तहरीर थाना ठाकुरगंज में देकर बताया कि उनकी बेटी को मोहल्ले के ही युवक जियान उर्फ समीर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

युवती की मां ने बताया कि 2 नवम्बर सुबह करीब 6 बजे उनकी बेटी घर से गायब हो गई। खोज बीन करने के बाद में पता चला कि वह जियान उर्फ समीर के साथ चली गई है। उसकी शादी इसी महीने 24 नवम्बर को तय थी, जिसकी तैयारियां घर में चल रही थीं।

युवती की माँ ने बताया कि उनकी बेटी अपने साथ सोने की चेन, नाक की कील, चांदी की पायल और करीब 20 हजार रुपए नकद भी ले गई है। परिजनों ने जब उसकी खोजबीन की तो कोई सुराग नहीं मिला।

पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने जियान से मोबाइल नंबर पर बात करने की कोशिश की तो उसने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामला दर्ज करके आरोपी युवक और लड़की की लोकेशन ट्रेस करवाई जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!