August 8, 2026 3:59 am

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो की मौत, पांच घायल

टिकैत नगर क्षेत्र सराय बरई गांव में हुई घटना 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गुडंबा के बेहटा और बुधवार को नगराम क्षेत्र स्थित छितौनी गांव निवासी इशरत अली के यहां पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब बाराबंकी जिले के टिकैत नगर थाना क्षेत्र के सराय बरई गांव में रहने वाले मोहम्मद खालिद की पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को एक के बाद एक कई विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि दो किलोमीटर तक इलाका दहल उठा। मकान फैक्ट्री मलबे में तब्दील हो गई, जबकि आसपास के मकानों की दीवारें हिल गई। इस घटना में दो लोगों के चिथड़े हवा में उड़, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि फैक्ट्री मालिक सहित पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने की खबर मिलते ही आईजी प्रवीण कुमार, डीएम बाराबंकी शशांक त्रिपाठी व एसपी बाराबंकी अर्पित विजवर्गीय सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत पांच घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से अयोध्या जिले के इनायत नगर के रहने वाले 50 वर्षीय मोहम्मद खालिद की बाराबंकी जिले के टिकैत नगर क्षेत्र स्थित सराय बरई गांव में पटाखा फैक्ट्री चलाते हैं। बताया जा रहा है कि रोज की तरह बुधवार को फैक्ट्री में कारीगर और मजदूरी काम कर रहे थे कि इसी दौरान बारूद के ढेर से निकली चिंगारी से आग लग गई।

देखते ही देखते फैक्ट्री से सिलसिलेवार धमाके शुरू हो गई। विस्फोट इतना तीव्र था कि चंद मिनटों में ही पूरी फैक्ट्री मलबे में तब्दील हो गई और इसके चपेट में आकर दो लोगों के चिथड़े उड़ गए, जबकि फैक्ट्री मालिक मोहम्मद खालिद, उसके भाई वारिस, निर्मल, वसीम व सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए।

सराय बरई गांव में चल रही पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके की आवाज से करीब दो किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांव दहल गया कोई सिलेंडर फटने की आंशका से सहम गया। आतिशबाज मोहम्मद खालिद की फैक्ट्री छत सहित उड़ गई। धमाकों की आवाज के बाद पूरा गांव मानों खालिद के घर की ओर उमड़ पड़ा।

आईजी प्रवीण कुमार के मुताबिक इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मरने वालों की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं एसपी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस बम निरोधक दस्ते के साथ भी गहनता से छानबीन करने में जुट गई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!