August 8, 2026 4:52 am

बिहार की जीत से यूपी बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी- अक्षय मौर्य

प्रवीण सिंह लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव में चुनाव परिणाम के बाद भारतीय जनता पार्टी के चिनहट ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अक्षय मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी की बिहार जीत पर जात-पात की राजनीति करने वालों की हार तथा सुशासन एवं समरसता की जीत बताया।

मंडल अध्यक्ष ने चिनहट क्षेत्र में स्थित अपने मंडल कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए बीजेपी की प्रचंड जीत को आने वाले चुनाव की संजीवनी बताया उन्होंने कहा कि यह जीत प्रत्येक बूथ स्तर के कार्यकर्ता की जीत है।

मंडल अध्यक्ष ग्रामीण अक्षय मौर्य द्वारा भारतीय जनता पार्टी की बिहार में हुई प्रचंड जीत पर मंडल कार्यालय पर मिठाई बांट कर खुशी मनाई गई।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!