प्रवीण सिंह लखनऊ। बिहार ने इस बार केवल सरकार नहीं चुनी, उसने अपना भविष्य चुना, अपनी दिशा चुनी, अपनी पीढ़ियों का भाग्य चुना। बिहार विधान सभा चुनाव का ऐतिहासिक परिणाम सिर्फ भाजपा-एनडीए गठबंधन की विजय नहीं, बल्कि बिहार की सामूहिक चेतना का पुनर्जन्म है।
यह वह क्षण है जब इतिहास ने करवट ली है और जनता ने स्पष्ट शब्दों में कहा है “हम अतीत के अंधकार में लौटने वाले नहीं, हम जन राज के उजाले में आगे बढ़ने वाले बिहार हैं।”
इस चुनाव में बिहार ने अतीत की परछाइयों को देखा और दृढ़ता से कहा “नहीं। हम अब उस अंधकार में वापस नहीं जाएंगे।”
इस निर्णायक जनादेश में बिहार की जेन-जी ने चमत्कार कर दिखाया। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के युवा और सभी के चहेते राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के ऊपर सभी ने भरोसा जताया और यह बता दिया कि यह वह पीढ़ी है जो जातीय खांचों में नहीं पनपी, न ही किसी भय-राज में पली। उसने गूगल की गति देखी है, दुनिया की दौड़ देखी है, और अवसरों के महासागर को महसूस किया है। यह पीढ़ी जानती है कि गिरती बिजली-पानी और बढ़ता अपराध सपनों का ताबूत बन जाते हैं। इसलिए उसने जातिगत नारों को ठुकराकर विकास की भाषा बोली। उसने भीड़ से प्रभावित न होकर भविष्य से संवाद किया।
इस जनादेश में लोहिया की आत्मा मुस्कुराती दिखती है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जनशक्ति की गूंज सुनाई देती है। कर्पूरी ठाकुर का सामाजिक न्याय यहां नए रूप में साकार होता दिख रहा है। वर्षों से इन महानतम जननायकों की विरासत को कुछ लोगों ने अपने राजनीतिक हितों के लिए जकड़ रखा था, जबकि उनके नाम पर सिर्फ झंडों का व्यापार होता रहा। लेकिन इस चुनाव ने दिखा दिया कि लोहिया का सपना केवल नाम का नहीं था, वह विकास, समानता और सच्चे जन सरोकारों की राजनीति का था और वही आज जनता ने चुना है।
इस खुशी के अवसर पर लखनऊ के हजरतगंज में लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न एक दूसरे को मिठाई खाकर मनाया इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव ने कहा कि बिहार का जनादेश हम सभी के लिए बहुत ही सुखद है और हम सभी बहुत ही उत्साहित हैं, 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भी यह इतिहास दोहराया जाएगा और जीत का जश्न इससे भी ज्यादा शानदार होगा। हम सभी को मिलकर पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए आम जनमानस के लिए जनहित के काम करना है। हम सभी के नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी युवाओं के चाहते हैं और स्पष्ट रूप से युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरे देश में काम कर रहे हैं हम सभी को उनके मिशन को आगे बढ़ते हुए काम करना है।





