August 8, 2026 4:53 am

पुलिस मुठभेड़ में दो चेन लुटेरे गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल, दूसरा भी दबोचा गया

पकड़े गए बदमाशों के पास से दो अवैध असलहा व कारतूस बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कानपुर जिले की नौबस्ता पुलिस और बदमाशों के बीच गुरूवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने दौड़ाकर धरदबोचा। पुलिस का और बदमाशों का आमना-सामना उस समय हुआ जब पुलिस की चार टीमें नौबस्ता क्षेत्र के परसौली इलाके में बाइक सवार दो संदिग्धों को देखा। पुलिस को देखते ही दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा। साथी को जख्मी हुआ देख दूसरा बदमाश भागने लगा, लेकिन पुलिस घेरेबंदी कर उसे भी पकड़ लिया।

डीसीपी दक्षिणी दीपेंद्र नाथ चौधरी के मुताबिक दोनों बदमाशों की पहचान फतेहपुर जिले के कल्याणपुर निवासी आशीष व करन के रूप में हुई है।

डीसीपी दक्षिणी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बीते 13 नवंबर 2025 को नौबस्ता क्षेत्र में बाइक सवार दो लुटेरों ने महिला महिला से चेन छिनकर भाग निकले थे। उन्होंने बताया कि इस मामले पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज लुटेरों की तलाश में इंस्पेक्टर नौबस्ता बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमें लगाई गई थी।

डीसीपी दक्षिणी दीपेंद्र नाथ चौधरी के निर्देशों का पालन करते हुए इंस्पेक्टर नौबस्ता बहादुर सिंह क्षेत्र में गुरुवार देर रात चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस घेरेबंदी कर दोनों को पकड़ने का प्रयास किया कि तभी पकड़ा गया बदमाश आशीष ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू दी थी। जबकि दूसरे बदमाश करन को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। डीसीपी दक्षिणी दीपेंद्र नाथ चौधरी के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और दोनों ने महिला से चेन छीनने की बात स्वीकार किया है। इंस्पेक्टर नौबस्ता बहादुर सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से दो अवैध असलहा, कारतूस व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इस गुड वर्क पर खुश होकर डीसीपी दक्षिणी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!